World cup 2019: Cricket News & Match Updates
'विराट कोहली ने किया था अंबाती रायडू को बाहर', 2019 वर्ल्ड कप का राज़ रॉबिन उथप्पा ने खोला
पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए और इन्हीं में से एक खुलासा उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप टीम से अंबाती रायडू को बाहर किए जाने के बारे में भी किया और उस समय के कप्तान विराट कोहली को रायडू को बाहर करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
जब 2019 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना था तो हर कोई ये मानकर बैठा था कि उस टीम में अंबाती रायडू का सेलेक्शन होगा ही लेकिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अगुवाई में चयन समिति ने रायडू को ना चुनकर विजय शंकर को टीम में चुना था जिससे हर कोई शॉक्ड हो गया था। ये फैसला तब लिया गया जब वर्ल्ड कप से पहले रायडू को भारतीय टीम के लिए लगातार मैच खिलाए जा रहे थे और उन्होंने 10 मैच खेलने के बावजूद रायुडू को भारत की वनडे वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया। Read More...