Zealand squad england: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन की हुई वापसी
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू सीरीज के लिए अपनी टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। कीवी फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन की लंबे समय बाद टीम में वापसी हो गई है। सितंबर में श्रीलंका के खिलाफ लगी कमर की चोट के कारण बाहर रहे विलियमसन 28 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होने वाली सीरीज में वापसी करेंगे।
इस चोट के कारण विलियमसन को न्यूजीलैंड के हालिया भारत दौरे से भी बाहर होना पड़ा, जहां ब्लैक कैप्स ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली घरेलू टीम पर 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। विलियमसन की वापसी से कीवी टीम और भी मज़बूत नजर आ रही है। टॉम लैथम कप्तान बने रहेंगे, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी, जिन्होंने हाल ही में घोषणा की थी कि वो इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, को भी टीम में शामिल किया गया है। Read More...
Related Cricket News for Zealand squad england - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago