Zealand vs pakistan
Advertisement
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को झटका, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले एक साथ 6 खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव
By
Saurabh Sharma
November 26, 2020 • 11:00 AM View: 2992
टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan) को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान टीम के 6 खिलाड़ियों का कोरोना (Covid-19) टेस्ट पॉजिटिव आया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार (26 नवंबर) को इसकी पुष्टि की है। हालांकि इन खिलाड़ियों के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी कर बताया है कि जिन 6 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, उनमें 4 खिलाड़ी पहली बार इस वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि दो को पहले भी कोरोना हो चुका है। पाकिस्तान टीम क्राइस्टचर्च में है और इन 6 खिलाड़ियों को अब क्वांरीटन किया जाएगा।
Advertisement
Related Cricket News on Zealand vs pakistan
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement