ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहले टी-20 में 10 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने कोलंबो में खेले गए पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया और गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए श्रीलंका को 128 रनों पर रोक दिया।
इसके बाद डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच की जोड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाज़ों का रिमांड लेते हुए उनकी जमकर कुटाई की। वॉर्नर ने नाबाद 70 रन बनाए और फिंच ने नाबाद 61 रन बनाए जिसकी बदौलत कंगारू टीम ने बिना विकेट गंवाए 14वें ओवर में ही 129 का लक्ष्य हासिल कर लिया।
Advertisement
फटाफट समाचार
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago