Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 2nd T20) एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना दिया जो कि आज तक T20I में दुनिया का कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं बना सका। उन्होंने Team India के पावरप्ले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) को एक मॉन्स्टर छक्का लगाकर इतिहास रचा।
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास: 26 वर्षीय अभिषेक T20I इतिहास के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने पावरप्ले में ही छक्कों की सेंचुरी पूरी कर ली। भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा, जो कि हिटमैन के नाम से मशहूर हैं। वो भी ये मुकाम हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने अपने करियर के दौरान T20I के पावरप्ले में 98 छक्के मारे। न्यूजीलैंड के लीज़ेंड मार्टिन गप्टिल (टी20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में 97 छक्के) भी ये आंकड़ां छूने से दूर रह गए थे।
T20I में पहले 6 ओवरों (पावरप्ले) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़
- अभिषेक शर्मा – 100* छक्के (हर 7.77 गेंद पर एक छक्का)
- रोहित शर्मा – 98 छक्के (हर 17.05 गेंद पर एक छक्का)
- मार्टिन गप्टिल – 97 छक्के (हर 16.58 गेंद पर एक छक्का)
- पॉल स्टर्लिंग – 94 छक्के (हर 21.03 गेंद पर एक छक्का)
- क्विंटन डी कॉक – 87 छक्के (हर 15.80 गेंद पर एक छक्का)