मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार (20 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया। 17 साल के म्हात्रे का यह पहला टी-20 मैच भी है।
म्हात्रे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 17 साल 278 दिन क उम्र मे डेब्यू किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिनव मुकुंद के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18 साल 139 दिन की उम्र में चेन्नई के लिए डेब्यू किया था।
बता दें कि आईपीएल के मेगा ऑक्शन में म्हात्रे को किसी टीम ने नही खरीदा था। चोट के कारण बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़ की जगह चेन्नई ने उन्हें टीम में शामिल किया।
Ayush Mhatre becomes the youngest debutant in CSK history in the IPL.
— All Cricket Records (@Cric_records45) April 20, 2025
Youngest CSK debutants in the IPL
17y 278d - Ayush Mhatre v MI, 2025*
18y 139d - Abhinav Mukund v RR, 2008
19y 123d - Ankit Rajpoot v MI, 2013
19y 148d - M Pathirana v GT, 2022 pic.twitter.com/UqHX1hKDLG