IPL 2025: CSK ने मुंबई इंडियंस को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जडेजा औऱ दुबे ने जड़ा पचासा
रविंद्र जडेजा औऱ शिवम दुबे के अर्धशतकों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार (20 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉप स्कोरर रहे जडेजा ने 35 गेंदों में नाबाद 53 रन और दुबे ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं अपना डेब्यू मैच खेल रहे आयुष म्हात्रे ने 15 गेंदों में 32 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2विकेट, दीपक चार, अश्विन कुमार और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला
A Top Knock By Ravindra Jadeja Takes CSK To 176!#MIvsCSK pic.twitter.com/iznZGZAxKh
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 20, 2025
Advertisement