वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, शिखर धवन बने कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बुधवार (6 जुलाई) को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है, वहीं रविंद्र जडेजा उप-कप्तान होंगे।
धवन ने इससे पहले पिछले साल श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी की थी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
Advertisement
फटाफट समाचार
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago