10 जनवरी, मुंबई(CRICKETNMORE)। क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया मुंबई में भारत ए की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेल रही है। कप्तान के तौर पर धोनी का यह आखिरी मैच है। क्रिकेट फैन्स इस मैच को देखने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचे हैं। आपको बता दें कि धोनी ने 6 जनवरी को वनडे और टी- 20 से कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। VIDEO: धोनी और युवराज ने एक साथ नेट पर मचाया धमाल: जरूर देखें
मुंबई में इस ऐतिहासिक मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है। भारत के लिए ओपनिंग की शुरूआत मनदीप सिंह ने की। मनदीप सिंह 8 रन बनाकर डेविड विली की गेंद पर क्लिक बोल्ड हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह के पास है ये अनोखा रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया है ऐसा
इसके बाद शिखर धवन औऱ रायडु ने भारत ए की पारी को संभालते हुए खेल रहे हैं। ये खबर लिखे जाने तक भारत ए की टीम ने 12 ओवर में 42 रन बना लिए हैं। इस महान दिग्गज ने भी माना, धोनी की कप्तानी है सबसे शानदार