IPL 2026: गुजरात टाइटंस की 89 रन से दमदार जीत, 'प्लेऑफ' की रेस से बाहर चेन्नई सुपर किंग्स (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुरुवार को सीजन के 66वें मैच में सीएसके को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।
सीएसके से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन 14 में से सिर्फ 6 मैच ही अपने नाम कर सकी। 12 अंकों के साथ फिलहाल ये टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है। वहीं, 14 में से 9 मुकाबले जीतकर गुजरात टाइंट्स ने दूसरे पायदान पर मजबूती हासिल कर ली है। इस टीम के पास 18 अंक हैं।