इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) के दसवें सीजन का ऑक्शन सोमवार को बेंगलुरू में हुआ। 2017 के ऑक्शन में कुल 66 क्रिकेटर्स के लिए बोली लगी। इनमें 39 इंडियंस और 27 विदेशी खिलाड़ी थे। इस ऑक्शन में 2 करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिके 18 क्रिकेटर्स, इनमें सिर्फ 6 भारतीय क्रिकेटर हैं। IPL 10 की शुरूआत 5 अप्रैल से होगी और पहला मुकाबला सनराइजर्स हैजकी शुरूआत 5 अप्रैल से होगी और पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच खेला जाएगा।
बेन स्टोक्स (14.5 करोड़)
आईपीएल 10 के ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बने। पहली बार आईपीएल में शामिल हो रहे बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ की भारी-भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। इसी के साथ वे IPL के अब तक के सभी सीजन के सबसे महंगे विदेशी क्रिकेटर बन गए। इसके अलावा वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह हैं, जिन्हें साल 2015 के ऑक्शन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रूपए में खरीदा था।



