एसीसी मेंस एशिया कप 'राइजिंग स्टार्स' टूर्नामेंट में भारत 'ए' को पाकिस्तान 'ए' के साथ 'ग्रुप बी' में रखा गया है। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक दोहा में आयोजित होगा। इस ग्रुप में नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी शामिल हैं।
भारत 'ए' अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा। इसके बाद 24 नवंबर को उसका मुकाबला यूएई से होगा। भारत 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 22 नवंबर को खेला जाना है। वहीं, पाकिस्तान 'ए' का सामना 20 नवंबर को यूएई से और 24 नवंबर को नेपाल से होगा।
यूएई और नेपाल 22 नवंबर को एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। ग्रुप ए में श्रीलंका 'ए', बांग्लादेश 'ए', अफगानिस्तान 'ए' और हांगकांग, चीन शामिल हैं। इस टूर्नामेंट की मेजबानी कतर क्रिकेट एसोसिएशन (क्यूसीए) कर रहा है, जिसके मैच वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूडीएसटी) के मैदान पर खेले जाएंगे।