एडिलेड के मैदान पर इंग्लैंड ने इंडिया को हराकर अपना फाइनल का टिकट पक्का किया। अब 13 नवंबर(रविवार) को इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत फाइनल में होगी। लेकिन इससे पहले आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे इंग्लिश कप्तान जोस बटलर के उन 3 मास्टर प्लान के बारे में जिनके दम पर इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी

Advertisement

इंडियन टीम चेज करने में काफी अच्छी है। जोस बटलर इस बात से परिचित थे। ऐसे में उन्होंने एडिलेड के मैदान पर टॉस जीतने से पहले ही सोच लिया था कि वह पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला करेंगे। मैच के बाद इंग्लिश कैप्टन ने खुद इस बात को कबूल किया। वह बोले, 'टॉस से पहले मुझे गट फील आ रही थी कि अगर मैं आज टॉस जीता तो हम आज चेज करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'भारत के खिलाफ मुझे लगता है कि जब वे जानते(चेज) हैं कि क्या करना है तो वे थोड़े अधिक खतरनाक हो जाते हैं। इसने आज काम किया, हो सकता है कि यह दूसरी बार काम न करे।'

क्रिस जॉर्डन को किया प्लेइंग इलेवन में शामिल

Advertisement

सेमीफाइनल मैच से पहले इंग्लैंड टीम के स्टार गेंदबाज़ मार्क वुड चोटिल हो गए थे, ऐसे में कप्तान जोस पर दबाव था, लेकिन वह बिखेरे नहीं बल्कि अपने फैसले के दम पर निखर गए। जोस बटलर ने वुड की रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रिस जॉर्डन को शामिल किया और सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 4 ओवर में 3 भारतीय बल्लेबाज़ों को आउट करके अपना दम दिखाया। 

बटलर ने मैच के बाद कहा, 'क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल करने से अनुभव जोड़ता है। मुझे लगा कि इस मैदान के डाइमेंशन डेविड विली से ज्यादा उनके खेल के अनुकूल हैं।'

पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी

Advertisement

जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के दम पर लगभग पावरप्ले के दौरान ही इंग्लिश टीम की जीत पक्की कर दी थी। जोस ने 163.27 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए, वहीं एलेक्स हेल्स ने 182.98 की स्ट्राइक रेट से 86 रन ठोके। 

इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज़ बेबाक अंदाज में बल्लेबाज़ी कर पाए इसके पीछे का राज भी जोस बटलर का मास्टर माइंड है। दरअसल, इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन पर 5 ऑलराउंडर शामिल थे। इतना ही नहीं आदिल रशीद जो नंबर 11 पर बल्लेबाज़ी करने आते उन्होंने भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं। ऐसे में यह साफ था कि मुश्किल समय में कम से कम वह भी बल्ला घुमा सकते थे।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार