ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में केएल राहुल (KL Rahul) सबसे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी बिखर गई। राहुल को जिस तरह से आउट दिया गया उसने जरूर अंपायरिंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए। अब उनके आउट होने पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 

Advertisement

स्टार्क ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "यह साफ तौर पर पलट गया, लेकिन मुझे लगा कि यह एक नियम के अनुसार विकेट था, उसका साउंड और समय ने मुझे यही समझने पर मजबूर कर दिया। मुझे लगता है कि आज काफी अच्छी गेंदबाजी हुई। विकेट में काफी मदद थी और यह थोड़ा मुश्किल था। लेकिन जब भारतीय पारी के आखिरी हिस्से में गेंद नरम हो गई, तो इसका उतना असर नहीं हुआ।"

Advertisement

तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने राहुल को काफी जल्दबाजी में आउट दे दिया जिसके बाद ना सिर्फ राहुल नाखुश दिखे। ये घटना भारतीय पारी के 23वें ओवर में देखने को मिली, जब स्टार्क की अच्छी लेंथ गेंद राहुल के बल्ले के पास से गुजरी। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ने आउट की अपील की मगर अंपायर रिचर्ड केटलबोरो अपील से सहमत नहीं थे और उन्होंने राहुल को आउट नहीं दिया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने डीआरएस लेने का फैसला किया और जब स्निकोमीटर में एक स्पाइक देखने को मिला तो ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ने जश्न मनाना शुरू कर दिया, लेकिन साइड रीप्ले एंगल ये स्पष्ट रूप से दिखाने में विफल रहा कि बल्ला पैड के करीब था या नहीं। तीसरे अंपायर ने एक और एंगल दिखाने के लिए कहा लेकिन वो उस समय उपलब्ध नहीं था। 

तीसरे अंपायर ने स्निकोमीटर के साथ संयोजन में फ्रंट-ऑन एंगल की अनुपस्थिति को नज़रअंदाज़ करते हुए, केवल स्पाइक के आधार पर अपना निर्णय ले लिया। नतीजतन, केटलबोरो को अपना फैसला बदलना पड़ा, जिससे राहुल काफी निराश हो गए। राहुल अंपायर के फैसले पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पवेलियन तक गए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत की पहली पारी पहले ही दिन 150 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 27 ओवर में 67 के स्कोर पर 7 विकेट खो दिए है और वो भारत के स्कोर से अभी भी 83 रन पीछे है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार