Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Captain pat cummins

IPL 2024: DK ने दिखाई अपनी पावर, नटराजन की गेंद पर जड़ दिया इस सीजन का सबसे लंबा छक्का, देखें Video
Image Source: Google

IPL 2024: DK ने दिखाई अपनी पावर, नटराजन की गेंद पर जड़ दिया इस सीजन का सबसे लंबा छक्का, देखें Video

By Nitesh Pratap April 15, 2024 • 23:48 PM View: 639

आईपीएल 2024 के 30वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) की गेंद पर इस सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया। उन्होंने 108 मीटर का छक्का जड़ दिया। इस मैच को हैदराबाद ने 25 रन से अपने नाम कर लिया। 

16वां ओवर करने आये नटराजन ने पहली गेंद फुलर पैड की ओर डाली। कार्तिक ने इस गेंद पर लेग साइड की ओर 108 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। गेंद स्टेडियम की छत से टकराकर वापस आ गयी। दिनेश कार्तिक ने इस मैच में 83(35) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। 

Related Cricket News on Captain pat cummins