Captain pat cummins: Cricket News & Match Updates
मैं कप्तान के रूप में 1-2 ICC ट्रॉफी जीतना चाहता हूँ, रोहित शर्मा ने WTC फाइनल से पहले कही दिल की बात
भारत कल से ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार है। इस फाइनल के लिए दोनों टीमें पिछले काफी दिनों से कड़ा अभ्यास कर रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा की क्या भारत 10 सालों से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करेगा या ऑस्ट्रलिया बाजी मारेगा। भारत ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में जीती थी। भारतीय टीम ने इंग्लैंडको हराते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था।
वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने फाइनल से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईसीसी ट्रॉफी जीतने की इच्छा के बारे में बात की। रोहित ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम को आगे ले जाने का काम दिया गया है और कप्तानी से हटने का फैसला करने के बाद वह एक या दो आईसीसी ट्रॉफी के साथ खत्म करना चाहेंगे। Read More...