T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन रही है। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के बारे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स राय अलग है।

Advertisement

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन के बीच करीबी मुकाबला था। टूर्नामेंट के दौरान कुछ ऐसे मौके आए जिसमें बुमराह की गेंदबाजी देखने के बाद मुझे लगा कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया जा सकता था।"

Advertisement

डिविलियर्स ने बताया, "बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए और इसलिए वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए दावेदार थे। उनके कुछ खास ओवर और पलों में उनके प्रदर्शन ने भारत के लिए सबसे अहम भूमिका निभाई।"

डिविलियर्स ने कहा, "भारत में तेज गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी करना आसान नहीं है, जब तक कि आप बुमराह न हों। वह जरूरी समय में एक अलग गियर में चला जाता है और मैच बदल देता है। वह एक संपत्ति हैं।"

डिविलियर्स ने बताया, "बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए और इसलिए वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए दावेदार थे। उनके कुछ खास ओवर और पलों में उनके प्रदर्शन ने भारत के लिए सबसे अहम भूमिका निभाई।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बात संजू सैमसन की करें तो इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने निश्चित तौर पर अपने बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करते हुए भारत को विश्व चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। संजू ने महज 5 मैच खेले और करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की यादगार पारियां खेलने की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार