आईपीएल का दूसरा फेज अगर सितंबर- अक्टूबर के महीने में खेला गया तो उसमें इंग्लैंड के खिलाड़ियों की मौजूदगी शायद ही देखने को मिले। इस क्रम में सबसे ज्यादा नुकसान कोलकाता नाइट राइडर्स को होगा जिनके कप्तान इंग्लैंड के इयोन मोर्गन है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि मोर्गन के जाने के बाद कौन सा खिलाड़ी टीम की कमान संभालेगा।

Advertisement

एक नजर डालते हैं ऐसे 3 खिलाड़ियों के नामों पर जो मोर्गन के बाद टीम के लिए कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

दिनेश कार्तिक

केकेआर की टीम को देखा जाए तो दिनेश कार्तिक ही एक ऐसे खिलाड़ी है जिनके पास अनुभव के साथ-साथ कप्तानी करने का भी ज्ञान है। मोर्गन से पहले कार्तिक के हाथों में ही टीम की कमान थी। अगर मोर्गन आईपीएल के दूसरे फेज में जाते है तो कार्तिक केकआर के कप्तान बनने के सबसे प्रबल दावेदार होंगे।

आंद्रे रसल

Advertisement

वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसल के पास टी-20 क्रिकेट का बहुत ज्यादा अनुभव और वो क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। इसके अलावा उन्हें कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका तालाहवास की कप्तानी करने का भी अनुभव है। रसल के कप्तान बनने से टीम में कुछ नयापन आ सकता है और मोर्गन की गैरमौजूदगी में वो बतौर बल्लेबाज भी थोड़ा ऊपर आकर बल्लेबाजी कर सकते हैं जिससे टीम को फायदा होगा। टी-20 स्पेशलिस्ट होने के नाते रसल खेल को बखूब चलाना जानते हैं।

शुभमन गिल

Advertisement

कई अन्य टीमों की तरह केकेआर मैनेजमेंट भी इस युवा खिलाड़ी को टीम का कार्यभार दे सकती है। इससे दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है जिसको इन दोनों ने ही बेहतरीन तरीके से निभाया है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी आईपीएल 2021 में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन संजू सैमसन को कप्तानी के तौर पर चुना है। केएल राहुल भी पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। ऐसे में केकेआर की टीम गिल पर यह दांव खेल सकती है।

आईपीएल टलने से पहले केकेआर की टीम प्वाइंट्स टेबल में 7 मैचों में महज 2 जीत और 5 हार के साथ 7वें नंबर थी। ऐसे में शुभमन गिल को कप्तानी का भार सौंप कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार