शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में शानदार शतक बनाने के बाद, नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) अपने माता-पिता से मिले और कुछ भावुक पल बिताए। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नितीश ने अपनी मां, पिता और बहन को गले लगाया। इस दौरान सभी के आंसू भी बहने लगे। 

Advertisement

बीसीसीआई ने जो इमोशनल वीडियो शेयर किया है उसमें गले और मिलने और भावुक होने के अलावा नितीश के पिता मुत्यालु रेड्डी ने कहा कि, "नितीश ने आज बहुत अच्छा खेला। मुझे बहुत गर्व है। हमने बहुत संघर्ष किया है। हम भारतीय टीम के आभारी हैं।" नितीश की बहन तेजस्वी ने कहा कि, "यह उसके लिए आसान जर्नी नहीं रही है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि हमें बहुत गर्व है और हम बहुत खुश हैं।"

रेड्डी ने नाबाद 105(74) रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस शतकीय पारी की मदद से भारत का स्कोर तीसरे दिन स्टंप्स तक 9 विकेट खोकर 358 रन हो गया है। उनका यह स्कोर ऑस्ट्रेलिया के पहले पारी के 474 रन से 116 रन कम था, जब बारिश की वजह से तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया।

रेड्डी ने वॉशिंगटन सुंदर (162 गेंदों पर 50 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 127(285) रन की महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी निभाई। इस साझेदारी की वजह से भारत मैच में वापसी कर पाए। आपको बता दे कि 21 साल के रेड्डी ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद 'पुष्पा' पोज दिया और शतक का जश्न मनाने के लिए 'बाहुबली' पोज दिया।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार