सूरत, 25 सितम्बर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां खेले गए पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 11 रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया और फिर साउथ अफ्रीकी टीम को एक गेंद शेष रहते 119 रन पर ऑल आउट कर दिया।

 
Advertisement

4 ओवरों में सिर्फ 8 रन देकर 3 विकेट लेने के लिए भारत की दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए मिगनोन डु प्रीज ने 43 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। उनके अलावा लिजेले ली ने 16 और लौरा वोल्वार्डट ने 14 रन बनाए।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन और शिखा पांडे, पूनम यादव तथा राधा यादव ने दो-दो, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक विकेट हासिल किया। दीप्ति को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

इससे पहले, भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 43 रन की उपयोगी पारी की मदद से आठ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया।

हरमनप्रीत ने 34 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 21, दीप्ति शर्मा ने 16 और वेदा कृष्णामूर्ति ने 10, जबकि तानिया भट्ट ने नाबाद 11 रनों की पारी खेली।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्माइल ने तीन और नदिने डी क्लेर्क ने दो जबकि तुनी सेखुखुने और नोंदुमिसो शेनगेस ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार