England Playing XI vs Nepal: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला रविवार, 08 फरवरी को नेपाल (ENG vs NEP) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जिसमें विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट (Ben Duckett) को जगह नहीं मिली है। वो अपने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ गोल्डन टक पर आउट हुए थे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि खुद इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। इस टीम में उन्होंने फिल साल्ट और जोस बटलर को सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर चुना है। वहीं अपनी बैटिंग को मजबूत करने के लिए जैकेब बेथेल, टॉम बैंटन और हैरी ब्रूक को भी जगह दी है। हैरी ब्रूक टीम के कैप्टन भी हैं।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने टीम के बैलेंस को ध्यान में रखकर तीन ऑलराउंडर चुने है जो कि सैम करन, विल जैक्स और लियाम डॉसन हैं। इसके बाद आखिरी में इंग्लिश XI में तेज गेंदबाज़ों के तौर पर जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और ल्यूक वुड को शामिल किया गया है।

बताते चलें कि इंग्लिश टीम के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में सलामी विकेटकीपर बेन डकेट, तेज गेंदबाज़ जोश टंग और स्पिन गेंदबाज़ रेहान अहमद को जगह नहीं मिली है जो कि नेपाल के खिलाफ मुकाबले में अब बेंच पर बैठे नज़र आएंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन बनाम नेपाल: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेले, रेहान अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार