5 फरवरी, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी जोहानिसबर्ग वनडे में अपनी परंपरागत हरी ड्रेस की बजाए गुलाबी रंग की ड्रेस प‌हनकर मैदान पर उतरे। ऐसा ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए साउथ अफ्रीकी टीम पिंक डे के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement

पिंड डे पर खेले गए वनडे में साउथ अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स हमेशा करते हैं कमाल। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब कभी भी पिंक डे पर वनडे मैच खेला जाता है तो डीविलियर्स हमेशा धमाकेदार पारी खेलते हैं। तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

Advertisement

अबतक एबी ने 6 वनडे मैच पिंक ड्रेस में खेले हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 112.5 का रहा है। गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी डीविलियर्स ने पिंक डे वनडे में बनाया था जब साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 31 गेंद पर शतक जमाया था।  

एबी डीविलियर्स का पिंक डे वनडे में अबतक 128, 77, 149, 36 और 60 नॉट आउट रन की पारियां खेली है। एबी डीविलियर्स का श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया यह अर्धशतक उनके वनडे करियर का 49वां अर्धशतक है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार