सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भारत घरेलू मैदान पर इस टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के तौर पर उतर रहा है लेकिन वो यूएसए को हल्के में लेने की कोशिश बिल्कुल नहीं करेगा। यूएसए ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर सबको चौंका दिया था और वो दिखा चुके हैं कि वो किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर भी सवाल उठ रहा है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के लिए क्रिकेट फैंस राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि मौसम रिपोर्ट के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए मौसम बिल्कुल सही रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुंबई के लिए लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को पूरे दिन आसमान साफ ​​और धूप वाला रहेगा और रात भी साफ रहेगी। ॉ

Advertisement

इस पूरे दिन में तापमान 30°C तक पहुंचने की उम्मीद है, जो दूसरी पारी के लिए घटकर आरामदायक 23°C हो जाएगा। आयोजकों और दर्शकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि दिन और रात दोनों समय बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है। ऐसे में फैंस राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि उन्हें पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बुधवार को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 फरवरी को हुए वॉर्मअप मैच के दौरान उन्हें घुटने में चोट आई थी। रन-अप से दो बार हटने के बाद उन्हें अपना गेंदबाज़ी स्पेल बीच में ही छोड़ना पड़ा था। हर्षित ने केवल एक ओवर फेंका, जिसमें 16 रन गए, और इसके बाद घुटने को पकड़ते हुए मैदान से बाहर चले गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार