Phoebe Litchfield No Look Six Video: सिडनी थंडर (Sydney Thunder) की कैप्टन फीबी लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) ने गुरुवार, 26 नवंबर को विमेंस बिग बैश लीग 2026 (Women's Big Bash League) के 34वें मुकाबले एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और शानदार शतकीय पारी खेली। इसी बीच फीबी ने बेहद ही स्वैग से नो लुक शॉट लगाए। उनके ऐसे ही एक No Look Six का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फीबी ने स्वैग से मारा छक्का: ये नज़ारा सिडनी थंडर की पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिला। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए तेज गेंदबाज़ एलेनोर लारोसा गेंदबाज़ी कर रहीं थीं। उन्होंने पहली ही गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर आगे की तरफ डिलीवर की जिस पर फीबी ने नो लुक सिक्स लगाया।

उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला। वो इतने आत्मविश्वास से भरी हुईं थीं कि उन्होंने गेंद को बाउंड्री के बाहर जाते देखना भी जरूरी नहीं समझा। उन्होंने हवाई शॉट खेलने के बाद खुद के पोज़ को होल्ड किया। वो अपना स्वैग दिखा रहीं थीं। WBBL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से फीबी के सिक्स का वीडियो साझा किया है। आप उसे नीचे देख सकते हो।

चौके-छक्के की बारिश से शतक: एक बार फिर बता दें कि फीबी ने सिडनी थंडर के लिए शतकीय पारी खेली है। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के गेंदबाज़ों को पहली गेंद से टारगेट किया। वो सिडनी थंडर की पूरी पारी में नॉट आउट रहीं। उन्होंने 67 गेंद खेली और 121 रन ठोके। ध्यान दें कि फीबी के बैट से 15 चौके और 5 छक्के देखने को मिले। यानी फीबी ने 90 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से ही बनाए।

मैच का हाल: WBBL 2026 के 34वें मुकाबले में सिडनी थंडर ने फीबी के शतक के दम पर स्कोर बोर्ड पर 240 रन टांगे। हालांकि इसके बावजूद मुकाबला एक तरफा नहीं रहा। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए मैडलीन पेन्ना और लौरा वोलवार्ड ने अर्धशतक लगाए। पेन्ना ने 34 गेंदों पर नाबाद 75 रन ठोके। वहीं लोरा ने 34 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इनके अलावा कप्तान ताहिला मैक्ग्रा ने भी आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी और 25 गेंदों पर नाबाद 46 रन ठोके। हालांकि इन सब के बावजूद एडिलेड की टीम 20 ओवर में 233 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे सिडनी थंडर ने ये मुकाबला 7 रनों से जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार