India Probable Playing XI For 2nd Test Vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (NZ vs IND 2nd Test) शुक्रवार, 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन (India Probable Playing XI) में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश रेड्डी: Team India दूसरे टेस्ट में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग XI से बाहर कर सकती है। उन्होंने वेलिंगटन टेस्ट में अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया। सुंदर ने एक पारी में 24 रन बनाए और दो पारियों में कुल 55 ओवर करके सिर्फ एक विकेट लिया। इस दौरान सुंदर ने 110 रन दिए।

क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को चुना जा सकता है। वो एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ का विकल्प देंगे। वो अब तक 10 टेस्ट खेल चुके हैं। इनमें NKR ने 396 रन ठोके और 8 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की हरी पिच पर नितीश की तेज गेंदबाज़ी कारगर हो सकती है।

गुरनूर बराड़ को डेब्यू का मौका: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 6 फीट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज़ गूरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाज़ी करके प्रभावित किया। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में सर्वाधिक 9 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन को ध्यान में रखकर बराड़ को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। गौरतलब है कि गुरनूर 22 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने 71 विकेट झटके हैं। गुरनूर थोड़ी बहुत बैटिंग भी कर सकते हैं।

गुरनूर को Playing XI में चुना जाता है तो अंशुल कंबोज या प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बैठना पड़ सकता है। ये दो खिलाड़ी भी वेलिंगटन टेस्ट में अपनी गेंदबाज़ी से प्रभाव नहीं छोड़ पाए। दोनों ने ही वेलिंगटन टेस्ट में 3-3 विकेट झटके।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज/प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप और गुरनूर बराड़।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार