13 दिसंबर, सिडनी (CRICKETNMORE)। मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाई। अल्बरी के लेविंग्टन स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर सिडनी थंडर ने मेलबर्न स्टार को आठ विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न स्टार्स टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए थे। इसमें सिडनी थंडर के लिए हरमनप्रीत ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए। 

Advertisement

PHOTOS: मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें

इसके बाद हरमनप्रीत ने 21 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन बनाकर सिडनी थंडर की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम ने मेलबर्न स्टार की ओर से दिए गए 117 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवरों में केवल दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 

फैन्स को झटका, भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच होगा रद्द

Advertisement

इस मैच में हरमनप्रीत कौर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।  महिला बिग बैश लीग की मौजूदा विजेता टीम-सिडनी थंडर ने इस साल जून में 2016-17 सत्र के लिए हरमनप्रीत के साथ करार किया था। वह इस टूर्नामेंट में खेलने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। 

OMG: पाकिस्तान के इस क्रिकेटर का हुआ असफल ऑपरेशन, करियर हो सकता है खत्म

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार