29 जून,(CRICKETNMORE)। वैंकूवर नाइट्स और टोरंटो नेशनल के बीच शुक्रवार (29 जून) को ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के पहले सीजन का ओपनिंग मैच खेला गया। इस मुकाबले में वैंकूवर के लिए खेलते हुए वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने टोरंटो के खिलाफ तूफानी अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

आंद्रे रसेल ने 20 गेंदों में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह संयुक्त रूप से टी-20 क्रिकेट में उनका सबसे तेज अर्धशतक है। 

Advertisement

इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

हालांकि रसेल की यह पारी उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुई। इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वैंकूवर नाइट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रसेल के अलावा एविन लुईस ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। लुईस ने  55 गेदों में 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। 

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टोरंटो ने 19.2 ओवर मे 231 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। उनकी जीत के हीरो रहे एंटोन डेवचिच और स्टीव स्मिथ। डेवचिच ने 44 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों से नाबाद 92 रन, वहीं स्मिथ ने 41 गेंदों में 8 चौकों औऱ 1 छक्के के दम पर 61 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार