26 सितंबर।  एशिया कप में भारत से खेले गए दोनों मैच में पाकिस्तान को एक तरफा हार मिला है। पाकिस्तान की टीम भारत से हर डिपार्टमेंट में औसत नजर आई है। पाकिस्तान के तरफ से सिर्फ शोएब मलिक ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो संघर्ष दिखा पाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

एशिया कप में भारत से मिल रही लगातार हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गज शोएब मलिक ने एक खास बयान दिया है। शोएब मलिक ने सीधे तौर पर कहा कि पाकिस्तान की टीम में इस समय अनुभव की कमी है जिसके कारण भारत से दबाव वाले मैच में हार का सामना करना पड़ा रहा है।

Advertisement

शोएब मलिक ने कहा कि यदि हमारे टीम से किसी 2 या 3 खिलाड़ियों को परफॉर्मंस करना होगा तभी मैच हम जीत सकते हैं। मलिक ने कहा कि मोहम्मद आमिर एक मैच विनर हैं और इस समय वो फॉर्म में नहीं चल रहे हैं।

शोएब मलिक ने माना है कि मोहम्मद आमिर जल्द ही कमाल की वापसी करेंगे और पाकिस्तान को आगे मैच जीताएगें। 

इसके साथ - साथ बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच को लेकर शोएब मलिक ने कहा कि हमारी टीम ने पिछले मैच से जुड़ी कमजोरियों पर वर्क किया है और उस कमजोरियों को दूर कर बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम उतरेगी। 

शोएब मलिक ने उम्मीद कि है कि भारत के साथ एशिया कप का फाइनल पाकिस्तान की ही टीम खेलेगी। गौरतलब है कि 26 सितंबर को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच में जो भी टीम जीतेगी वो टीम भारत के साथ 28 सितंबर को फाइनल खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार