13 नवंबर। भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर एक खास ऐलान किया है। सहवाग ने भारत की ओपनिंग जोड़ी पर बयान देते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और पृथ्वी शॉ को देनी चाहिए।

Advertisement

सहवाग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रमक क्रिकेट खेलकर ही उनसे जीता जा सकता है। ऐसे में ये दोनों बल्लेबाज आक्रमक क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट को ओपनिंग को लेकर सजग होकर फैसला लेना चाहिए। इसके साथ - साथ सहवाग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को आखिरी इलेवन में जरूर मौका मिलना चाहिए।

सहवाग ने माना है कि जिस बल्लेबाज ने वनडे में 3 दोहरा शतक जमाए हैं उनको टेस्ट खेलने का पूरा का पूरा हक है। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा को टेस्ट टीम से बाहर रखा गया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार