24 नवंबर। एक तरफ जहां विराट कोहली की बल्लेबाजी को देखकर पूरा क्रिकेट वर्ल्ड उनकी तारीफ करते नहीं थकता है तो वहीं दूसरी ओर उनकी कप्तानी में  आक्रमक रवैये की आलोचना हर तरफ होते रहती है।

Advertisement

इसी मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक दिग्गज शाहिद अफरीदी ने एक खास बयान दिया है। अफरीदी का मानना है कि विराट को अपनी कप्तानी में सुधार की जरूरत है।

Advertisement

इसके साथ - साथ अफरीदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के सीरीज को लेकर वर्तमान भारतीय टीम को एक शक्तिशाली टीम बताया है।

महान शाहिद अफरीदी को भरोसा है कि वर्तमान की भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की धरती पर हराने का मद्दा रखती है। गौरतलब है कि इस समय शाहिद अफरीदी दुबई में हैं और टी10 क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार