टी20 विश्व कप 2026 में दूसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच के साथ हुई, जहां अफगान टीम ने टॉस जीतकर कीवियों को पहले गेंदबाजी के लिए बुलाया है। टी20 विश्व कप में आज भी तीन मुकाबले होने जा रहे हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला मैच ग्रुप डी से है, जो चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। दूसरा मैच ग्रुप सी से है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इंग्लैंड और नेपाल के बीच होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

रविवार के दिन का अंतिम विश्व कप सह-मेजबान श्रीलंका और आयरलैंड के बीच होगा। यह मुकाबला ग्रुप बी से है और यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

20 टीमों के बीच खेले जा रहे इस विश्व कप की शुरुआत दिलचस्प रही है, जब पाकिस्तान और भारत जैसी टीमों को अपने अपेक्षाकृत कमजोर प्रतिद्वंदियों को हराने में संघर्ष करना पड़ा। इससे टी20 फॉर्मेट की अनिश्चितता और अप्रत्याशित नतीजों पर एक बार फिर से मुहर लगती है।

विश्व कप के पहले दिन भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड को 3 विकेट से मात दी। वेस्टइंडीज की टीम ने भी स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

विश्व कप 2026 के दूसरे दिन का आगाज अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच से हुआ है, जहां एक और रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद है। इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

Advertisement

विश्व कप के पहले दिन भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड को 3 विकेट से मात दी। वेस्टइंडीज की टीम ने भी स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार