कैनबरा, 6 दिसम्बर | अपने शानदार हरफनमौला खेल की बदौलत मेजबान आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 116 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से एक और दिग्गज भारतीय खिलाड़ी बाहर

किवी टीम ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। डेविड वार्नर (119) के शानदार शतक तथा मिशेल मार्श (नाबाद 76), कप्तान स्टीवन स्मिथ (72) और ट्रेविस हेड (57) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 378 रन बनाए। 

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम 47.2 ओवरों में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे 262 रनों पर ही ढेर हो गई। पेट कमिंस ने न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मेहमानों की तरफ से सर्वाधिक स्कोर केन विलियमसन (81) ने बनाया। उनके अलावा जिम्मी नीशाम ने 74 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही यह दोनों बल्लेबाज आउट हुए मेहमानों का किला ढह गया। 

Advertisement

युवराज ने धोनी को दिया था शादी का निमंत्रण लेकिन इस कारण धोनी ने किया साफ आने से मना..

वार्नर और एरॉन फिंच (19) ने आस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। फिंच को मिशेल सैंटनर ने बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान ने वार्नर के साथ दूसरे विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी की। वार्नर 213 के कुल स्कोर पर कोलिन डे ग्रामहोमे का शिकार बने। 

115 गेंदों में 14 चौके और एक छक्का लगाने वाले वार्नर का यह इस साल में छठा शतक था। वह इसके साथ ही एक साल में एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (2003, 2007) और पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्य हेडन (2007) ने एक साल में पांच शतक लगाए थे। 

PHOTOS: मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें

इसके बाद मार्श ने हेड के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 6.5 ओवरो में 10.39 की औसत से रन बटोरे। मार्श यहीं नहीं रूके। उन्होंने मैथ्यू वेड (11) के साथ पांचवें विकेट के लिए 2.5 ओवरो में 13.41 की औसत से 38 रन बनाए। 

मार्श ने अंतिम ओवर में तीन छक्के लगाते हुए कुल 20 रन अपने और टीम के खाते में डाले। 40 गेंदों में दौ चौके और सात छक्कों की बेहतरीन पारी के कारण मार्श ने आस्ट्रेलिया को एकदिवसीय में अपने तीसरे सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले धोनी के लिए बुरी खबर, बाहर हो सकते हैं वनडे सीरीज से..

 विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम ने 52 रनों पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान विलियमसन और नीशाम ने टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की लेकिन यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार