भारत की 140 करोड़ जनता इस साल (2023) नवंबर का महीना दो ऑस्ट्रेलियन्स के चलते कभी नहीं भूलेगी। एक ऑस्ट्रेलियन ने 140 करोड़ दिलों को तोड़ने का काम किया तो एक ने इन्हीं दिलों को खुश होने का मौका दे दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं  कअंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स की, जिन्होंने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 मंजदूरों को सकुशल बाहर निकालने में अपना सबकुछ झोंक दिया।

Advertisement

अर्नोल्ड की अगुवाई में रेस्क्यू ऑपरेशन 17वें दिन सफल रहा और सभी 41 मजदूरों को बचावकर्मियों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन से जुड़े जोखिमों के एक्सपर्ट अर्नोल्ड पहले दिन से ही इस ऑपरेशन में लगे हुए थे और हर भारतवासी को उनसे उम्मीद थी कि वो इस मुश्किल काम को अंज़ाम देने में सफल रहेंगे और उन्होंने भारतीयों के भरोसे को टूटने नहीं दिया। इस ऑपरेशन के बाद अर्नोल्ड ने ये भी माना कि भारत के पास भी अच्छे इंजीनियर हैं और ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।

 
Advertisement

28 नवंबर की शाम को अर्नोल्ड डिक्स की अगुवाई में जब ये ऑपरेशन सफल हुआ तो करोड़ों भारतीय फैंस का दिल खुश हो गया लेकिन दूसरी तरफ कुछ दिन पहले यानि 19 नवंबर को ही पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हराकर 140 करोड़ दिलों को तोड़ने का काम किया था लेकिन अर्नोल्ड ने जो कर दिखाया उसने भारतीय फैंस के दिल में ऑस्ट्रेलियाई लोगों के प्रति और इज्जत बढ़ा दी।

Also Read: Live Score

इस ऑपरेशन के सफल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी अर्नोल्ड को बधाई दी जिस पर, अर्नोल्ड डिक्स ने जवाब देते हुए कहा, "धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री, ये दिखाना मेरे लिए सौभाग्य और खुशी की बात है कि हम ना केवल क्रिकेट में शानदार हैं, बल्कि हम अन्य काम भी बखूबी करते हैं। 41 लोग बाहर हैं, सभी सुरक्षित हैं। सब कुछ सही है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार