RCB W vs DC W WPL 2026 Final Highlights: कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और जॉर्जिया वोल (Georgia Voll) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार (5 फरवरी) को वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर WPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह दूसरी बार है जब आरसीबी टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है और मुंबई इंडियंस के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम है।
वहीं लगातार चौथा फाइनल खेलने वाली दिल्ली जीत की दहलीज पार नहीं कर सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत खराब रही र 9 रन के कुल स्कोर पर ग्रेस हैरिस के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मंधाना और वोल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों मे 165 रन की तूफानी साझेदारी की।
मधाना ने 41 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं वोल ने 54 गेंदों में 14 चौकों की बदौलत 79 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत आरसीबी ने 2 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली।
दिल्ली के लिए चिनेल हेनरी ने 2 विकेट, नंदिनी शर्मा और मिन्नू मणि ने 1-1 विकेट लिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जिसमें कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा लौरा वोल्वाड्ट ने 25 गेंदों में 44 रन, लिजेल ली ने 30 गेंदों में 37 रन और चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में नाबाद 35 रन की तूफानी पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
आरसीबी के लिए सायाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, नादिन डी क्लर्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।