दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की दीया यादव (Deeya Yadav) और ममता मडीवाला (Mamatha Madiwalahave) चोट के कारण WPL 2026 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर प्रगति सिंह औऱ तेज गेंदबाज ई सृजना को शामिल किया गया है। 

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने वाली 22 वर्षीय प्रगति एक बैटर हैं, जो तेज गेंदबाजी भी कर सकती हैं। सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी में वह पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन के मामले में दूसरे नंबर पर रही, उन्होंने 105.14 की स्ट्राईक रेट से 143 रन बनाए। इसके अलावा पिछले साल के घरेलू वनडे टूर्नामेंट में उन्होंने 8 विकेट भी चटकाए।  

Advertisement

सृजना 20 साल की हैं और नेट गेंदबाज के तौ पर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुकी हैं, और हैदराबाद के लिए खेलती हैं। उन्होंने 2023-24 में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया और हैदराबाद के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट भी खेला। दोनों खिलाड़ी 10 लाख रुपये की अपनी बेस प्राइस पर टीम में शामिल हुईं। 

विकेटकीपर मडीवाला ने अभी तक WPL में डेब्यू नहीं किया था। लेकिन दीया ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वड़ोदरा में खेले गए मुकाबले में 16 साल 103 दिन की उम्र में डेब्यू किया और दीया WPL में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। उन्हें प्लेइंग इलेवन में मिन्नू मणि की जगह मौका मिला था, हालांकि ना उनको बल्लेबाजी मिली और ना ही गेंदबाजी। 

बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भी एलाबेल सदरलैंड के रूप में बड़ा झटका लगा था, जिन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स अभी पॉइंट्स टेबल में दो जीत और तीन हार के साथ चौथे स्थान पर है। उनका अगला मैच शनिवार शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार