भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। मैच से पहले उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया और इसी दौरान जब वो स्पिनर कुलदीप यादव से मिले तो एक मज़ेदार नजारा देखने को मिला जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
मैच से पहले जब रोहित और कुलदीप बाउंड्री साइडलाइन के पास मिले, तो रोहित बाएं हाथ के स्पिनर को गले लगाकर उनका स्वागत करने के लिए तैयार थे लेकिन जैसे ही वो आगे बढ़े, उन्होंने कुलदीप की टी-शर्ट पर कुछ लगा हुआ देखा जिसे देखकर हिटमैन तुरंत पीछे हट गए। इसके बाद रोहित कुलदीप की शर्ट पर लगे निशान की ओर इशारा करते हुए हंसने लगे।
गले मिलने के बजाय, रोहित ने कुलदीप के साथ मज़ाक करना शुरू कर दिया, उनकी टी-शर्ट पर बने निशान के बारे में उन्हें चिढ़ाया। कुलदीप को जब एहसास हुआ कि रोहित किस बारे में बात कर रहे हैं। तो वो भी हंस पड़े, इस मजेदार घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मैच की बात करें तो 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने भी आक्रामक शुरुआत की और पावरप्ले में 68 रन जोड़ दिए। हालांकि फिल साल्ट (5), कप्तान हैरी ब्रूक (7) और जोस बटलर (25) जल्दी-जल्दी आउट हो गए। इसके बाद जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की उम्मीदें जिंदा रखीं। बेथेल ने पहले विल जैक्स (35) और फिर सैम करन (18) के साथ अहम साझेदारियां कीं। उन्होंने 48 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 105 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी और टीम 246 रन तक ही पहुंच सकी। भारत के लिए गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।