5 Players With Most Ducks In ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में जहां एक तरफ रनों की बरसात हुई, वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे खिलाड़ी भी रहें जो एक-एक रन के लिए तरसते नज़र आए। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जो कि इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए।
5. मुहम्मद अरफान (Muhammad Arfan): यूएई के अनुभवी गेंदबाज़ मुहम्मद अरफान इस अनचाही लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। 32 साल के अरफान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 बार UAE के लिए बैटिंग करने मैदान पर आए और दो बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। बताते चलें कि उन्होंने टूर्नामेंट में 22 गेंदें खेली और 12 रन जोड़े।
4. जियान-पिएरो मीडे (Gian-Piero Meade): इस शर्मानाक रिकॉर्ड लिस्ट में चौथे पायदान पर इटली के विकेटकीपर बैटर जियान-पिएरो मीडे मौजूद हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में चार मैचों की तीन इनिंग में 2 बार बिना कोई रन बनाए अपना विकेट गंवाया। 29 साल के जियान-पिएरो मीडे के लिए ये टूर्नामेंट किसी बुरे सपने की तरह रहा और वो 1.33 की औसत से सिर्फ 4 ही जोड़ पाए।
3. अबरार अहमद (Abrar Ahmed): पाकिस्तान के गेंदबाज़ अबरार अहमद जो कि अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से बल्लेबाज़ों को परेशान करते हैं, वो टी20 वर्ल्ड कप में जब-जब बैटिंग करने आए तब-तब विपक्षी गेंदबाज़ों ने उन्हें भी खूब परेशान किया। गौर करें कि इस बड़े टूर्नामेंट में उन्होंने 4 मैचों की 3 इनिंग में बैटिंग की और 2 बार वो डक पर ही आउट हो गए। आपको जानकार हैरानी होगी कि 27 साल के अबरार वर्ल्ड कप के मंच पर एक भी रन नहीं बना पाए।
2. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma): अगर आपने आईसीसी टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप 2026 मिस किया है तो आपको ये जानकार काफी हैरानी होगी कि भारत के विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के लिए भी ये टूर्नामेंट कुछ खास नहीं गया और वो 8 मैच में बैटिंग करते हुए 3 बार बिना कोई रन बनाए शून्य पर आउट हो गए। यही वज़ह है वो इस अनचाही लिस्ट में दूसरे पायदान पर है।
गौर करें कि टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बावजूद अभिषेक ने फाइनल मुकाबले में अपनी बैटिंग से टीम इंडिया के लिए डिलीवर किया और न्यूजीलैंड के सामने महज़ 21 गेंदों पर 52 रन ठोके। उन्होंने टूर्नामेंट में 158.42 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
1. अली हसन (Ali Hasan): आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड इटली के 23 साल के खिलाड़ी अली हसन के नाम दर्ज है। वैसे तो अली हसन मुख्य तौर पर गेंदबाज़ हैं और साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के बराबर ही तीन मैचों की जीरो के स्कोर पर आउट हुए, लेकिन उन्हें ये तीन डक सिर्फ चार मैचों में मिले जिसमें वो तीन बार ही बैटिंग करने मैदान पर आए। इसके अलावा हैरान करने वाली बात ये भी है कि वो टूर्नामेंट में 8 गेंद ही खेल पाए और एक भी रन नहीं बना सके।