वेलिंग्टन, 6 अप्रैल| न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जॉक एडवर्डस का 64 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने एडवर्डस के निधन की पुष्टि की है।
Advertisement
एडवर्डस ने न्यूजीलैंड के लिए छह टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले थे और उन्हें बिग हिटर के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 1970 और 80 के दशक में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से 67 प्रथम श्रेणी मैच और 31 वनडे मैच खेले थे।
Advertisement
एडवर्डस उस नेल्सन टीम का हिस्सा थे, जिसने फरवरी 1979 से फरवरी 1983 के बीच 14 मैचों के हॉवके कप का आयोजन किया था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने टेस्ट में 377 और वनडे में 138 रन बनाए थे। वह आस्टेलिया, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ भी खेल चुके हैं।