26 अक्टूबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लग चुका है। इस वनडे सीरीज में कीवी टीम काइल जैमीसन के बिना खेलेगी। शनिवार को ट्रेनिंग के दौरान जैमीसन को बाईं ओर अकड़न महसूस हुई जिसके बाद पेसर आगे की जांच के लिए क्राइस्टचर्च लौटेंगे, ताकि नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी कर सकें।

Advertisement

जैमीसन ने 18 और 20 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों में हिस्सा लिया था, लेकिन 23 अक्टूबर को आखिरी मैच नहीं खेला। जैमीसन का वनडे सीरीज से बाहर होना कीवी टीम के लिए एक बड़ा झटका है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह न्यूजीलैंड किस खिलाड़ी को शामिल करता है।

Advertisement

हेड कोच रॉब वाल्टर ने इस बारे में अपडेट देते हुए कहा, "आज (शनिवार) गेंदबाजी करने के बाद काइल को अपनी साइड में कुछ अकड़न महसूस हुई और हम गर्मियों के इस समय कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। हमें लगा कि उनके लिए इस वनडे सीरीज से बाहर रहना और 5 नवंबर को ऑकलैंड में शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को तैयार होने का सबसे अच्छा मौका देना सबसे अच्छा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वाल्टर ने ये भी कन्फर्म किया कि जैमीसन के रिप्लेसमेंट का नाम जल्द ही तय किया जाएगा। बता दें कि वनडे सीरीज से पहले खेली गई टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तीन में से दो टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गए जबकि दूसरे टी-20 मैच में इंग्लिश टीम ने कीवी टीम को हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। अब टी-20 सीरीज में हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार