1 मार्च, (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट का एक नया अध्याय लिखा था। उनके कप्तान रहते टीम इंडिया के वर्ल्ड क्रिकेट में दोबारा अपनी खोई हुई पहचान हासिल हुई। 

Advertisement

गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2003 वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई अपनी आत्मकथा में एमएस धोनी को लेकर अपनी एक खास ख्वाहिश का खुलासा किया है। 

Advertisement

गांगुली ने अपनी आत्मकथा ‘ए सेंचुरी इज नॉट इनफ’ में लिखा, “मैंने कई सालों तक ऐसे खिलाड़ि‍यों पर लगातार नजर रखी जो दबाव के क्षणों में भी शांत रहते हैं और अपनी काबिलियत से मैच की तस्वीरर बदल सकते हैं।  धोनी पर मेरा ध्यान साल 2004 में गया, वे इसी तरह के खिलाड़ी थे। पहले दिन से ही मैं धोनी से बेहद प्रभावित हुआ था।’

 

उन्होंने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए आगे लिखा , ‘काश, धोनी 2003 वर्ल्डे कप में मेरी टीम में होते। जब हम वर्ष 2003 के वर्ल्डेकप के फाइनल में खेल रहे थे, उस समय भी धोनी रेलवे में टिकट कलेक्ट र (टीसी) थे, अविश्वेसनीय।’।

बता दें कि धोनी ने साल 2004 में सौरव के कप्तान रहते ही इंटरनेशनल क्रिकेट मे डेब्यू किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार