31 मई, लॉर्ड्स (CRICKETNMORE)। लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम लॉर्ड्स में गुरुवार को खेले जाना वाला प्र्दशनी मैच आईसीसी विश्व एकादश के दिग्गजों और वेस्टइंडीज टीम के बीच यादगार होगा। ऐसे में आईए जानते हैं आईसीसी वर्ल्ड XI टीम के लिए अबतक क्या - क्या रिकॉर्ड बने हैं।►

Advertisement

 आईसीसी वर्ल्ड XI के लिए सबसे ज्यादा मैच ब्रायन लारा और डेनियल विटोरी ने खेले हैं। दोनों ने 5 - 5 मैच ICC की वर्ल्ड XI टीम के लिए खेलें हैं।

ICC की वर्ल्ड XI के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नाम हैं। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 151 रन बनाए हैं।

ICC वर्ल्ड XI के तरफ से बेस्ट पारी खेलने का रिक़ॉर्ड रिकी पोटिंग के नाम हैं। पोटिंग ने 115 रन की पारी ICC वर्ल्ड XI के तरफ से खेलने का कमाल किया है।

ICC वर्ल्ड XI के लिए सबसे ज्यादा गेंदे खेलने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस के नाम है। कैलिस ने 237 गेंद का सामना करने का कमाल कर रखा है।

Advertisement

सबसे ज्यादा चौके ICC वर्ल्ड XI टीम के तरफ से जड़ने का कमाल वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने 22 चौके जड़े हैं।
 ICC वर्ल्ड XI टीम के तरफ से सबसे ज्यादा छक्का श्रीलंका के थिसारा परेरा के नाम दर्ज है। परेरा ने 8 छक्के जड़े हैं।

ICC वर्ल्ड XI टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड महान मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। मुरली धरन ने 10 विकेट चटकाए हैं।

ICC वर्ल्ड XI टीम के लिए सबसे ज्यादा ओवर करने का कमाल मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुथैया मुरलीधरन ने 84 ओवर किए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार