Sri Lanka Team for T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फाइनल 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड न सोमवार (2 फरवरी) को इसका आधिकारिक ऐलान किया। टीम में कामिंदु मेंडिस को शामिल किया गया है, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में मौका नहीं मिला था। पहले चुनी गई प्रारंभिक टीम में से धनंजय डी सिल्वा, तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन को भी बाहर कर दिया गया है।

Advertisement

दसुन शनाका वाली कप्तानी वाली टीम में ज्यादातर खिलाड़ी वहीं हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा है। पवन रत्नायके ने अपनी जगह बरकरार रखी है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल वनडे मैच में शतक लगाया था।

Advertisement

कामिंदु की वापसी चर्चा का विषय बना, क्योंकि इस फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने ILT20 में MI एमिरेट्स के लिए तीन पारियों में सिर्फ 20 रन बनाए, हालांकि उन्होंने अपने सबसे हालिया फर्स्ट-क्लास मैच में शतक बनाया था। कुल मिलाकर, मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 35 टी-20 इंटरनेशनल में 124.71 के स्ट्राइक रेट से 540 रन बनाए हैं, साथ ही तीन विकेट भी लिए हैं।

हालांकि निराशजानक प्रदर्शन के चलते धनंजय को अपनी जगह गवानी पड़ी हैं। वापसी के बाद खेली गई तीन पारियों मे उन्होंने क्रमश: 10,22 और 11 रन की पारी खेली। प्रमोद मदुशन को भी रिलीज कर दिया है, श्रीलंका की तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे मथीशा पथिराना और उनका साथ देंगे ईशान मलिंगा और दुष्मंथा चमीरा।

बता दें कि मलिंगा इंग्लैंड के खिलाफ  जारी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनके खेलने को लेकर संशय था।

श्रीलंका अपना पहला मैच 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्मबाब्वे से मुकाबले होंगे।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार