चेन्नई में मंगलवार को दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से हराने के बाद भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारत अब डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि इंग्लैंड चौथे स्थान पर खिसक गया है।

Advertisement

डब्ल्यूटीसी फाइनल जून में लॉर्डस में खेला जाएगा। एमए चिदंबरम स्टेडियम में मिली जीत के बाद भारत के अब 69.7 प्रतिशत अंक हो गए हैं और वह डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अब तक 10 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि चार हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है।

Advertisement

न्यूजीलैंड 70.0 प्रतिशत अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में टॉप पर मौजूद है और वह पहले ही डब्ल्यूटीसी के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। आस्ट्रेलिया 69.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, भारत के हाथों दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद इंग्लैंड अब चौथे नंबर पर खिसक गया है और उसके 67.0 अंक है।

इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत अब अगर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से या 3-1 से हरा देती है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंच जाएगी।

इंग्लैंड अगर भारत को 3-1 से हरा देती है तो इंग्लैंड की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि इंग्लैंड अगर भारत को 2-1 से भी हरा देती है तो आस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगी।

लेकिन इंग्लैंड और भारत के बीच चार मैचों की यह टेस्ट सीरीज 1-1 या 2-2 से ड्रॉ होती है, तो आस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच जाएगी और न्यूजीलैंड के साथ फाइनल खेलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार