India vs England: टीम इंडिया के खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान शतक से चूकने पर इतना रिएक्ट नहीं किया था जितना रिएक्ट उन्होंनें कल टी-20 मैच के दौरान किया। इंग्लैंड की पारी के 14 वें ओवर के दौरान कुछ ऐसी घटना घटी जिसने वॉशिंगटन सुंदर को आग बबूला कर दिया।

Advertisement

इंग्लैंड की पारी के दौरान जॉनी बेयरस्टो और वॉशिंगटन सुंदर एक-दूसरे से भिड़ गए थे। हुआ यूं कि डेविड मलान ने सुंदर की गेंद पर सीधे बल्ले से शॉट खेला और गेंद नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े बेयरस्टो की तरफ गई। बॉल हवा में थी और सुंदर ने कैच करने का प्रयास किया लेकिन बेयरस्टो के सामने आ जाने की  बजह से वह ऐसा नहीं कर सके।  

Advertisement

सुंदर की इस कोशिश के दौरान गेंद बेयरस्टो के हेलमेट पर जाकर लगी थी। सुंदर को कैच छूटने का मलाल था जिसके बाद उन्हें बेयरस्टो को गुस्से भरी नजरों से देखते हुए देखा गया था। बेयरस्टो ने भी सुंदर के रिएक्शन पर रिएक्ट किया जिसके बाद अंपायर को बीच बचाव करने आना पड़ा था।

इस पूरे वाक्ये के दौरान एक अन्य गौर करने वाली बात यह थी कि यह सब मामला टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के सामने हो रहा था। जॉनी बेयरस्टो को सुंदर से ज्यादा विराट कोहली को समझाते हुए देखा गया कि इस पूरे वाक्ये में उनकी कोई गलती नहीं है। वहीं कोहली चुपचाप बिना रिएक्शन दिए इस पूरे वाक्ये को देख रहे थे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को 8 विकेट से हरा दिया है। दोनों ही टीमों के बीच दूसरी टी-20 मुकाबला रविवार को अहमदबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार