CWC19: भारत Vs न्यूजीलैंड, वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड और साथ ही ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम मैदान का इतिहास

Updated: Thu, Jun 13 2019 12:47 IST
CWC19: भारत Vs न्यूजीलैंड, वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड और साथ ही ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम मैदा (Twitter)

22 मई। वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का तीसरा मैच न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ आज यानि 13 जून को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में होना बै। मैच का प्रसारण भारत में दोपहर 3 बजे से होगा।

ऐसे में आइए जानते हैं इस मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड।►

भारत के मैच इस मैदान पर 

साल 1974 से लेकर 2019 के बीच इस मैदान पर वनडे में भारतीय टीम ने 6 मैच खेले हैं जिसमें 3 मैच में जीत हासिल हुई है। 

न्यूजीलैंड के मैच इस मैदान पर

साल 1974 से लेकर 2019 के बीच इस मैदान पर वनडे में 7 मैच खेले हैं जिसमें 2 मैच में जीत हासिल हुई है। 

ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम के मैदान का इतिहास►

 

ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम के मैदान का इतिहास

ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में पहला वनडे मैच 31 अगस्त 1974 को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया था । ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम के मैदान का इतिहास भी काफी पुराना है। 

इस मैदान का निर्माण 1841 में हुआ था। इस मैदान की दर्शक क्षमता कुल 15,350 से लेकर 17,000 तक है। इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में केवल एक मैच खेला गया है। 

12 जून 1999 को भारत और ऩ्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 5 विकेट से पटखनी दी थी।

सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट इस मैदान पर 

 
सबसे ज्यादा विकेट इस मैदान पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने (16) विकेट चटकाए हैं। 
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 171 रन बनाए हैं जो उन्होंने साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे। 

 भारत बनाम न्यूजीलैंड (वर्ल्ड कप में)►

 

  भारत बनाम न्यूजीलैंड (वर्ल्ड कप में

1975 - न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। ग्लेन टर्नर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
1979 - न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। ब्रूस एडगर को प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में नामित किया गया था।
1987 - पहला मैच - भारत ने 16 रन से जीता। कपिल देव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
1987 - दूसरा मैच - भारत ने 9 विकेट से जीता। सुनील गावस्कर और चेतन शर्मा को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
1992 - न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। मार्क ग्रेटबैच को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
1999 - न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। रोजर ट्वोज़ को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
2003 - भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। जहीर खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें