भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 22 नवंबर, शुक्रवार से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने 21 साल के ऑलराउंडर को टीम में जगह दी है, वहीं अश्विन को नहीं चुना है।

Advertisement

ये खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग

Advertisement

रवि शास्त्री ने पर्थ टेस्ट के लिए टीम इंडिया के ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को चुना है। आपको बता दें कि उन्होंने कैप्टन रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है क्योंकि उनका पर्थ टेस्ट में फिलहाल खेलना तय नहीं है। इसके अलावा टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर के लिए रवि शास्त्री ने केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और धुव जुरेल को भी शामिल किया है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अलावा शुभमन गिल भी चोटिल हो गए हैं, ऐसे में वो भी पर्थ टेस्ट खेल पाएंगे ये कहना फिलहाल काफी मुश्किल है।

NKR को किया शामिल, अश्विन को नहीं दी जगह

ये भी जान लीजिए कि रवि शास्त्री ने पर्थ टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में 21 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी को चुना है। ये हरफनमौला खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए 3 टी20 मैच खेल चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक देश के लिए कोई भी टेस्ट नहीं खेला है। हालांकि इसके बावजूद रवि शास्त्री ने उन पर भरोसा जताया है।

खास बात ये भी है कि रवि शास्त्री की टीम में दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और मिडिल ऑर्डर बैटर सरफराज खान को जगह नहीं मिली है। वहीं उन्होंने रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर में से भी किसी एक को चुनने का सुझाव दिया है। बात करें अगर बॉलिंग अटैक की तो उनकी पसंद जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज हैं।

Advertisement

रवि शास्त्री ने द्वारा पर्थ टेस्ट के लिए चुनी गई टीम इंडिया

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा/वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार