इस बात में कोई शक नहीं है कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में की जाती है। धोनी जितने बेहतरीन क्रिकेटर है उतने ही अच्छे इंसान भी है। क्रिकेट का सामान बनाने वाली कंपनी BAS के मालिक सोमी कोहली ने धोनी की दरियादिली का खुलासा किया है। सोमी ने बताया कि धोनी ने फ्री में अपने बल्ले पर BAS के स्टिकर लगाए थे। अगर वो चाहते तो वो करोड़ों रुपये की डील भी कर सकते थे। आपको बता दे कि धोनी आखिरी बार भारत के लिए ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में दिखाई दिए थे। तो आखिरी बार धोनी ने बीएएस कंपनी के बल्ले से ही खेला था। इसी कंपनी ने धोनी के करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें स्पॉन्सर किया था।

Advertisement

BAS के मालिक सोमी ने कहा कि, "धोनी ने पैसों का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने बस इतना कहा, अपने स्टिकर मेरे बल्लों पर लगाओ और उन्हें भेज दो। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की, आप इतने आकर्षक कॉन्ट्रैक्ट को जाने दे रहे हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये का कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया। मैंने उनकी पत्नी साक्षी, उनके पिता, मां से अनुरोध किया। यहां तक ​​कि रांची के अपने सीए और परमजीत को भी बताया। वर्ल्ड कप से पहले वे सभी उनके घर गए थे लेकिन उन्होंने कहा, नहीं ये मेरा फैसला है।"

Advertisement

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि 42 साल के धोनी अभी भी आईपीएल खेल रहे है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2011 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। धोनी ने भारत के 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और कुल मिलाकर 17,266 रन बनाये है। धोनी एक बार फिर आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के CSK का फुल स्क्वाड: एमएस धोनी (कप्तान), मोईन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार