21 नवंबर। आस्ट्रेलिया ने बुधवार को बारिश से बाधित पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा है। गाबा मैदान पर खेला जा रहा यह मैच बारिश के कारण 17 ओवरों का कर दिया गया था। आस्ट्रेलिया के लिए ग्लैन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस 33 रनों पर नाबाद रहे।   स्कोरकार्ड

मैक्सवेल ने 24 गेंदों की अपनी पारी में चार छक्के जड़े। स्टोइनिस ने 19 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद पारी खेली। इन दोनों के अलावा क्रिस लिन ने 20 गेंदों पर एक चौके और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाए। इन सभी के योगदान की मदद से आस्ट्रेलिया 17 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में सफल रही।  स्कोरकार्ड

भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार