ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने नेपाल के सामने जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 5 के स्कोर पर पहला झटका फिल साल्ट के रूप में लगा। जोस बटलर और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी कर स्कोर को 43 तक ले गए। बटलर 17 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन भी मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए।

57 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही इंग्लैंड को बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। बेथेल ने अर्धशतक लगाया। वह 35 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

हैरी ब्रूक ने भी अर्धशतक लगाया। ब्रूक ने 32 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स ने फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई और 18 गेंदों पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 184 तक पहुंचाया। सैम करन 2 और जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड के लिए विल जैक्स की पारी आखिर में अहम साबित हो सकती है।

हैरी ब्रूक ने भी अर्धशतक लगाया। ब्रूक ने 32 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स ने फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई और 18 गेंदों पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 184 तक पहुंचाया। सैम करन 2 और जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

नेपाल की बल्लेबाजी मजबूत है। ऐसे में देखना होगा कि 185 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए नेपाल किस तरह अपने बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन करती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार