नई दिल्ली, 08 नवम्बर (CRICKETNMORE): भारत के पूर्व कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम लंबे समय तक टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत का दबदबा वैसा ही रहेगा जैसा बीते समय में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हुआ करता था। लक्ष्मण ने कहा कि इस भारतीय टीम में नंबर एक टीम बनने की कूव्वत है और टीम काफी लंबे समय तक टेस्ट खेलने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम बनी रह सकती है। 

PHOTOS: उमेश यादव की वाइफ है कमाल की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण ने कहा कि ऐसा इसलिये है क्योंकि प्रत्येक खिलाड़ी अपने टेस्ट कैरियर में काफी युवा है और साथ ही वे विदेशी हालात में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। निजी अनुभव से कह रहा हूं कि जब आप विदेश में खेलते हो तो आप ऑल राउंड खिलाड़ी बन जाते हो क्योंकि आपको अलग अलग तरह के विकेट, अलग मौसमी हालात, अलग अलग तरह की टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है जो अपनी सरजमीं पर बेहतरीन होते हैं।

PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, फोटो देखकर दिवाने हो जाएगें आप

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड को 5-0 से हराने में सफल रहेगी।  लक्ष्मण ने कहा कि इंग्लैंड को कुक और जो रूट से उम्मीदें हैं जबकि टीम इंडिया को कोहली और अश्विन से मैच विजेता प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम इंडिया पिछले दो सालों में घर में द. अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार